लंबाई बढ़ाने वाले योगा और एक्सरसाइज़ Yoga & Exercises for increasing Height in Hindi
Yoga & Exercises for increasing Height in Hindi
लंबाई बढ़ाने के लिए हम गूगल [Google] पर अक्सर सर्च [Search] करते है कि लंबाई कैसे बढ़ाए [How to increase height], 21 की उम्र में लंबाई कैसे बढ़ाएं [How to Increase height after age of 21] लेकिन कहीं पर भी हमें सही जानकारी नहीं मिल पाती है। लंबाई का विज्ञान समझे बिना हम कैसे लंबाई बढ़ा सकते है। लंबाई का बढ़ना हमारे Genetics पर निर्भर करता है, यानी जितनी हमारे माता-पिता की लंबाई होगी, उतनी ही हमारी होगी।
लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं होता है। गलत खानपान और गलत जीवनशैली के कारण लंबाई कम रह जाती है। कम हाइट के कारण आपको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह नौकरी हो, फिटनेस हो, शादी या किसी कारण से आपको शर्म महसूस होती है। आपके दोस्त भी आपका मजाक उड़ाते है। लेकिन अच्छी बात यह कि आप अपनी लंबाई को बढ़ा सकते हो।
आप यह तो आप मानते हो कि लंबाई बढ़ाने के बाद आप और अच्छे दिखेंगे। अपनी पर्सनालिटी को बेहतर करने के लिए अच्छी लंबाई का होना जरूरी होता है। लोग अपनी लंबाई को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करते है। कुछ लोग तो दवाइयों, हाइट बढ़ाने वाले पाउडर और ड्रग्स तक लेते है। इससे उनकी लंबाई तो नहीं बढ़ती है लेकिन शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको लंबाई बढ़ाने के कुछ असरदार और नेचुरल तरीके बताएंगे, जिससे बिना किसी नुकसान के आप 21 की उम्र में भी अपनी लंबाई को कुछ cm तक बढ़ाएंगे और इस पोस्ट में बात करेंगे कि लंबाई क्यों नहीं बढ़ती है? लंबाई ना बढ़ने के कारण क्या है ? 21 के बाद लंबाई कैसे बढ़ाए? लंबाई बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। तो चलिए बिना समय बर्बाद किए शुरू करते है.
Yoga & Exercises for increasing Height in Hindi
● लंबाई क्यों नहीं बढ़ती है ? [Why doesn’t the Height increase]
● लंबाई कितनी उम्र तक बढ़ती है ? [How long does the height increase]
● लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ? [Height increase Food]
1. फलिया [Beans]
2. चिकन [Chicken]
3. दूध [Milk]
4. बादाम [Almonds]
5. हरी सब्जियां [Green Vegetables]
6. केला [Banana]
7. अंडा [Egg]
8. दही [Yogurt]
9. सीमेन मछली [Semen Fish]
10. कैल्शियम वाले फूड [High Calcium Food]
● लंबाई बढ़ाने के लिए योगा [Yoga for Height Increase]
1. ताड़ासन [Tadasana]
2. उष्ट्रासन [Ustrasana]
3. पश्चिमोत्तानासन [Paschimottanasana]
4. सर्वांगासन [Sarvangasana]
5. चक्रासन [Chakrasana]
● लंबाई बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज [Exercise for Height Increase]
1. लघु अंतराल उच्च तीव्रता प्रशिक्षण [Short intervals High intensity training]
2. लटकना [Hanging]
3. पुल-अप [Pull up]
● 1 महीने में लंबाई कैसे बढ़ाएं [How to increase height in 1 month]
1. सही पोस्चर [Good Posture]
2. एक्यूप्रेशर [Acupressure]
3. अच्छी नींद लेना [Better Sleep]
4. वजन कम करना [Reduce weight]
लंबाई क्यों नहीं बढ़ती है ? [Why doesn’t the Height increase]
लंबाई ना बढ़ने का पहला कारण आनुवंशिकता (Genetics) होता है। आनुवंशिकता का अर्थ बच्चे के माता-पिता की लंबाई से होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति की लंबाई बढ़ने या ना बढ़ने का कारण उसके शरीर के जीन्स (Genes) होते है, ये जीन्स बच्चे में माता-पिता के द्वारा आते है। इसलिए लंबाई बढ़ना Genetics पर निर्भर करता है।
हमारे शरीर में एक हार्मोन होता है, जिसे HGH यानी Human Growth Hormone कहते है, यह पीयूष ग्रंथि में बनता है। जब शरीर इस हार्मोन को बनाना बंद कर देता है, तब लंबाई रुक जाती है। HGH के कारण ही लंबाई बढ़ती है। अगर आपका खानपान अच्छा नहीं है, तब भी आपको लंबाई बढ़ाने में दिक्कत आ सकती है।
माता-पिता की लंबाई अच्छी होने के बाद भी बच्चे की लंबाई कम है, तो इसका कारण उसके आहार में पोषक तत्वों की कमी हो सकता है। इस स्थिति में बच्चे को अपने विकास के लिए ग्रोथ चार्ट बनाना चाहिए। लंबाई बढ़ाने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए और बाहर का तला भुना खाना खाने से बचें।
शरीर में पानी की कमी होने पर भी लंबाई पर बुरा असर पड़ता है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर का विकास होता है। कद न बढ़ने के पीछे एक कारण हार्मोन संतुलन का बिगड़ना भी हो सकता है।
ऐसा तब होता है, जब आप ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते है या फिर आपको किसी तरह के नशे की लत है। अधिक तनाव लेने के कारण और छोटी उम्र में गलत आदतों जैसे, मास्टरबेशन, धूम्रपान, शराब पीना इत्यादि के कारण भी शरीर की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है।
लंबाई कितनी उम्र तक बढ़ती है ? [How long does the Height increase]
आमतौर पर लंबाई 13 से 18 साल की उम्र तक तेजी से बढ़ती है, इसके बाद लंबाई बढ़ने की प्रक्रिया धीरे हो जाती है। जब तक ग्रोथ प्लेट्स फ्युज यानी बंद नहीं होते, तब तक लंबाई बढ़ती रहती है। ग्रोथ प्लेट्स बंद हो जाने के बाद लंबाई नहीं बढ़ती है। ज्यादातर देखा गया है की लड़को की लंबाई लड़कियों से ज्यादा होती है। लडको की लंबाई 21 साल या 23 साल तक बढ़ती है जबकि लड़कियों की लंबाई 18 या 21 के बाद बढ़ना रुक जाती है।
बहुत ही कम लोग होते है, जिनकी लंबाई 24 या 25 की उम्र तक बढ़ती है। ऐसा इसलिए हो पाता है, क्योंकि उनकी ग्रोथ प्लेट्स ओपन रहती है। अगर आपकी उम्र 21 या 23 साल है, तो आप आगे बताए गए तरीके अपनाकर अपनी लंबाई को कुछ सेमी तक बढ़ा पाएंगे।
लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ? [Height increase Food]
हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी लंबाई अच्छी-खासी हो या हो जाए, ताकि वह सबके बीच अच्छा दिख सके। इसके लिए लोग बहुत से उपाय खोजते है, इंटरनेट पर तरह-तरह की लंबाई बढ़ाने की वीडियो देखते है, आर्टिकल पढ़ते है।
लंबाई बढ़ाने के लिए सही पोषक तत्व लेना बहुत जरूरी होता है, जो कि हमें एक अच्छी डाइट से ही मिल सकते है। तो आइए जानते है लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाएं [Height Increase Food]
1. फलिया [Beans]
फलिया विशेष रूप से प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है। प्रोटीन, इंसुलिन जैसे विकास कारक (IGF-1) के स्तर को बढ़ाता है। यह एक महत्वपूर्ण हार्मोन होता है, जो बच्चों में विकास को नियंत्रित करता है। फलियों में आयरन और विटामिन-B भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया से बचाने में मदद करता है। लंबाई बढ़ाने के लिए आपको फलियों का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो इनकी सब्जी बनाकर भी खा सकते है।
2. चिकन [Chicken]
चिकन आवश्यक पोषक तत्वों और एक स्वस्थ आहार का अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें विटामिन-B और प्रोटीन विशेष रूप से उच्च होता है। इसके अलावा चिकन में एमिनो एसिड भी होते है, जो हड्डियों का विकास करने में सहायक होते है। आपको हफ्ते में 2 से 3 बार चिकन का सेवन करना चाहिए। अगर आप शाकाहारी है, तो आप चिकन की जगह पनीर ले सकते है।
3. दूध [Milk]
दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत होता है। मानव शरीर की हड्डियों कैल्शियम से बनी होती है। जितनी हमारी हड्डियों की लंबाई बढ़ेगी, उतनी ही शरीर की लम्बाई बढ़ेगी। इसके लिए जरूरी है कि आपको ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो आपकी हड्डियों का विकास करे। दूध इसके लिए सबसे अच्छा है।
4. बादाम [Almonds]
बादाम में कई तरह के विटामिन और खनिज पाए जाते है, जो लंबाई बढ़ाने के लिए आवश्यक होते है। इसके अलावा बादाम में फाइबर, मैगनीज, मैग्नीशियम भी उच्च होते है। बादाम आपकी याददाश्त को भी मजबूत बनाता है। इसलिए आपको रोज़ 10 से 12 बादाम खाने चाहिए।
5. हरी सब्जियां [Green Vegetables]
पालक, पत्तेदार साग, गोभी और अन्य हरी सब्जियां पोषण में लाभदायक है। पत्तेदार साग में विटामिन-C, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते है। ये विटामिन-k से भी समृद्ध होते है, जो कि लंबाई बढ़ाने के लिए हड्डियों को मजबूत बनाते है।
6. केला [Banana]
केले में मिनरल्स अधिक मात्रा में होते है। ये मिनरल्स हड्डियों को नुकसान से बचाते है। इसके साथ ही केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम भी पाया जाता है। केले का पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। आपको लंबाई बढ़ाने के लिए 4-5 केले खाने चाहिए।
7. अंडा [Egg]
अंडे में आपको प्रोटीन और एमिनो एसिड मिलते है। ये दोनों ही पोषक तत्व लंबाई को बढ़ाने में कारगर साबित हुए है। आपको दिन में 2 से 3 अंडों का सेवन करना है। आप अंडे को उबालकर भी खा सकते है।
8. दही [Yogurt]
दही कई तरह के पोषक तत्वों का स्रोत होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है। साथ ही कुछ प्रकार के प्रोबायोटिक्स भी होते है। दही के साथ चुटकी भर चूना मिलाने पर ग्रोथ बढ़ती है। चूने में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए आपको रोज़ दोपहर के खाने में 50 ग्राम दही में चुटकी भर के एक चौथाई हिस्से के चूने को दही में मिलाकर खाना है।
9. सीमेन मछली [Semen Fish]
सीमेन मछली वसायुक्त होती है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरी होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की स्वस्थ वसा का एक प्रकार है, जो विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक शोध के मुताबिक ओमेगा-3 फैटी एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य में शामिल होता है और शरीर का विकास होने में मदद करता है।
10. कैल्शियम वाले फूड [High Calcium Food]
हमारी लंबाई हड्डियों पर निर्भर होती है। रीढ़ की हड्डी, पैरो की और हाथ की हड्डी शरीर की सबसे लंबी हड्डियां होती है। इनका विकास होने पर शरीर की लम्बाई बढ़ती है। आपको लंबाई बढ़ाने के लिए ऐसे फूड को खाना चाहिए, जिनमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो, क्योंकि हड्डियां कैल्शियम से बनी होती है। इसमें आप कीवी, नारियल, आम, जायफल, दूध, अनानास, अखरोट आदि का सेवन कर सकते है, क्योंकि इनमें अधिक कैल्शियम होता है।
लंबाई बढ़ाने के लिए योगा [Yoga for Height Increase]
जब आपकी पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) सक्रिय हो जाती है, तो वह शरीर में HGH यानी Human Growth Hormone निकालती है, जिससे शरीर की रुकी हुई लंबाई बढ़ने लगती है। यहां हम कुछ ऐसे ही योगासन बताने वाले है, जो आपकी पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland) को एक्टिव कर सकते है और आप अपनी लंबाई बढ़ा सकेंगे.
1. ताड़ासन [Tadasana]
ताड़ासन योग लंबाई बढ़ाने में मददगार होता है। इससे शरीर पूरी तरह खींचता है। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाइए। अब अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में मिलाकर उपर की और ले जाए। अपने पैरो के पंजो पर खड़े होकर अपने पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचना है और धीरे-धीरे अपने पंजों के बल चलना है।
जब आप ऐसा करोगे, तो आपका पूरा शरीर स्ट्रेच होता है, इससे आपके दिमाग को सिग्नल मिलेगा, जो आपकी पीयूष ग्रंथि को सक्रिय कर देगा और जब आपकी पीयूष ग्रंथि सक्रिय हो जाएगी, तब वह शरीर में HGH हार्मोन निकालना शुरू कर देगी और धीरे धीरे आपकी लंबाई बढ़ने लग जाएगी। आपको इसे सुबह-सुबह करना है, क्योंकि सुबह आप पूरी तरह active रहते है।
2. उष्ट्रासन [Ustrasana]
उष्ट्रासन में आपको अपने घुटनों के बल बैठ जाना है और अपने दोनों हाथो को पीछे करके अपने दोनो पैरो को पकड़ना है। आपको इसे 3 से 4 बार रोज करना है। उष्ट्रासन करते समय आपको अपने शरीर को पीछे की ओर खिचना है।
3. पश्चिमोत्तानासन [Paschimottanasana]
इस योगासन में आपको दरी बिछाकर जमीन पर बैठ जाना है और अपने पैरो को सीधा करना है। अब अपने हाथो से अपने पैरों की अंगुलियों को पकड़ते हुए सिर को घुटने में सटाना है। इसे करते समय घुटनों को मोड़ना नहीं है। इसे करने से आपकी रीढ़ की हड्डी और पैरो पर खींचाव होगा।
4. सर्वांगासन [Sarvangasana]
इस योगासन में आपको जमीन पर लेटकर अपने दोनो पैरो को ऊपर की ओर उठाना है और पैरो को ऊपर ले जाकर बिल्कुल सीधा कर लेना है। सहारे के लिए आप अपने हाथो को कमर पर लगा ले। आपको इसी पोज में 30 से 40 सेकंड तक रहना है। फिर धीरे धीरे अपने पैरो को नीचे लाना है। इसे 4 से 5 बार करना है।
5. चक्रासन [Chakrasana]
यह योगासन लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा होता है। इस योगासन में आपको अपने सिर को पीछे की ओर झुका कर अपने दोनो हाथो को जमीन पर रखना है। आप इसे शुरू में पूरा ना करे, इसके लिए कुछ दिन तक अभ्यास करे। आपको इसे 3 से 4 बार करना है। आप इसे सुबह के समय करने की कोशिश करे।
लंबाई बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज [Exercise for Height Increase]
लंबाई बढ़ाने की बहुत-सी एक्सरसाइज़ होती है। लेकिन लंबाई हमारी हड्डियों के द्वारा बढ़ती है। अब हड्डियां कोई रबर बैंड तो है नहीं, जिन्हे खींच कर बढ़ा ले। इसके लिए आपको ऐसी एक्सरसाइज़ करनी चाहिए, जो आपके शरीर में HGH यानी Human Growth Hormone के लेवल को बढ़ाए। यहां हम कुछ ऐसी ही लंबाई बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज बताने वाले है, तो आइए देखते है..
1. लघु अंतराल उच्च तीव्रता प्रशिक्षण [Short intervals High intensity training]
इन ट्रेनिंग में आपको अपनी पूरी ताकत और एनर्जी एक ही एक्सरसाइज में लगानी है। इसमें आप अपने शरीर को उसकी अधिकतम क्षमता तक ले जाते हो। जब आप ऐसा करते हो, तो मेडिकली ये पाया गया है कि सबसे ज्यादा ग्रोथ हार्मोन निकलता है, क्योंकि ये आपके दिमाग को मैसेज भेजता है की एक्सरसाइज से रिकवर (Recover) करने के लिए ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन बढ़ाया जाए। इससे आपकी लंबाई बढ़ती है। आप इसमें रनिंग, फुटबॉल, बास्केटबॉल या कोई अन्य एक्सरसाइज, जिसमे थोड़े समय में ही पूरी ऊर्जा लगानी पड़े, वो कर सकते हो।
2. लटकना [Hanging]
लटकने से आपका पूरा शरीर खींचता है। पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण शरीर को अपनी ओर खींचता है। यह गुरुत्वाकर्षण लंबाई पर नेगेटिव इफेक्ट डालता है। जब हम लटकते है, तब हम गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध कार्य कर रहे होते है। बार बार ऐसा करने पर शरीर पर दबाव पड़ता है और इससे लंबाई बढ़ती है। आपको कम से कम 20 सेकंड जरूर लटकना चाहिए। जब आप लटके तो अपने शरीर को ढीला छोड़ दे, उस पर खुद से किसी तरह का दबाव ना लगाए।
3. पुल-अप [Pull-ups]
अगर आप रोजाना पुल अप करोगे, तो ये आपके कंधे, कलाई और बाह तीनों को मजबूत करता है और आपके पूरे शरीर में गतिविधि करता है। पुल अप जैसी एक्सरसाइज करने के बाद आपके दिमाग की उस जगह पर गतिविधि होती है, जो आपकी पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland) को सिग्नल भेजता है और आपके शरीर में HGH यानी Human Growth Hormone को बढ़ाता है। इसलिए पुल-अप एक्सरसाइज लंबाई बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका है।
जरुर पढ़े – जिम जाने के फायदे
1 महीने में लंबाई कैसे बढ़ाएं [How to increase height in 1 month]
आपके शरीर की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने शरीर में जैसे चाहे बदलाव कर सकते है। ऐसे तो बहुत सी चीजे है, जो आप बदल सकते है लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण है, वो है आपकी लंबाई। लंबाई आपके लुक्स (Looks) को बहुत प्रभावित करती है। बहुत से लोगो को ऐसे लगता है कि उनकी लंबाई 21 के बाद नहीं बढ़ेगी। यह सही भी है, लेकिन पूरी तरह सही नहीं है। आप अपनी लंबाई को कुछ तरीके अपनाकर 21 के बाद भी बढ़ा सकते है। तो आइए जानते है, की 1 महीने में लंबाई कैसे बढ़ाएं [How to increase height in 1 month]
1. सही पोस्चर [Good Posture]
अगर आप अपनी लंबाई बढ़ाना चाहते हो, तो आपको अपने बैठने और चलने के ढंग को सही करना पड़ेगा। चलने का सही ढंग होता है, अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर चलना। कई लोग झुक कर चलते है और यह आपकी हाइट ग्रोथ को कम कर देता है। बैठते समय भी लोग झुक कर बैठते है। अगर आप कुर्सी पर बैठते हो, तो आपको हमेशा सीधा होकर बैठना चाहिए।
यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि Bad Posture leads to Compression of your spine यानी खराब पोस्चर आपकी spine को दबाता है। आपकी रीढ़ की हड्डी समय के साथ छोटी होती है। इसलिए आपको झुक कर चलने और बैठने की आदत को नहीं अपनाना है।
आपको आपकी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर चलना है। यह भी वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि Good posture involves Elongation of the spine मतलब आप सीधा हो कर चलोगे, तो यह आपकी spine को एक्टिव करता है।
2. एक्यूप्रेशर [Acupressure]
एक्यूप्रेशर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपके शरीर में कई तरह के पॉइंट्स होते है, जहा पर गतिविधि करने से आपके शरीर पर उसका असर पड़ता है। लंबाई बढ़ाने के लिए आपके शरीर में दो एक्यूप्रेशर पॉइंट होते है।
एक आपके हाथ के अंगूठे के आगे वाले भाग पर और दूसरा पैर के अंगूठे के आगे वाले भाग पर होता है। इन दोनों भाग पर अगर आप दबाते है और छोड़ते है, तो विज्ञान कहता है, की ये आपकी पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland) को सक्रिय करता है और इसके कारण आपके शरीर में ज्यादा मात्रा में HGH यानी Human Growth Hormone बनता है, जो आपकी लंबाई को बढ़ाता है।
3. अच्छी नींद लेना [Better Sleep]
लंबाई बढ़ाने के लिए नींद सबसे ज्यादा जरूरी होती है। सोते समय शरीर में वो ग्रोथ हार्मोन निकलती है, जिससे आपकी लंबाई बढ़ती है। अगर आप कम सोते है, तो वो हार्मोन आपके शरीर में नहीं बन पाएंगे। आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
4. वजन कम करना [Reduce Weight]
आपने देखा होगा, लड़को की लंबाई लड़कियों से ज्यादा होती है। इसका कारण एस्ट्रोजन होता है। एस्ट्रोजन ग्रोथ हार्मोन का दुश्मन होता है। मोटे लोगों में एस्ट्रोजन ज्यादा होता है, जिसके कारण उनकी हाइट कम होती है। ज्यादा एस्ट्रोजन आपकी ग्रोथ प्लेट्स को मेसेज देता है, कम उम्र में फ्यूज होने के लिए और एक बार ग्रोथ प्लेट्स फ्यूज हो गए, तो आपकी लंबाई नहीं बढ़ सकती। इसलिए एस्ट्रोजन को कम रखना बहुत जरूरी है। इसे आप वजन कम करके कर सकते है। वजन कम करने से आप ज्यादा लंबे भी दिखते है।
इन सभी तरीकों को अपनाकर आप अपनी लंबाई जरूर बढ़ा सकते है। अगर लंबाई बढ़ाना आपके लिए बहुत जरूरी है,और आपकी उम्र भी 21 साल हो चुकी है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लंबाई वैसे तो अच्छी पर्सनालिटी के लिए जरूरी है लेकिन जीवन में कुछ पाने के लिए और खुश रहने के लिए कोई जरूरी नहीं है। ऐसे बहुत से लोग है, जिनकी लंबाई काफी कम है फिर भी अपने जीवन में बहुत अच्छा कर रहे है। इसलिए आप भी ज्यादा तनाव ना ले और अपने आप को बेहतर बनाने का प्रयास करे।
यह भी जरुर पढ़े – लम्बाई कैसे बढ़ाये आसान तरीके
इस पोस्ट में हमने आपको लंबाई बढ़ाने वाले योगा और एक्सरसाइज़, Yoga & Exercises for increasing Height in Hindi,lambai badhane wale yoga आदि बातों की जानकारी दी है। इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? Comment करके जरूर बताएं और इस पोस्ट (Yoga & Exercises for increasing Height in Hindi) को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे।
Follow Us On Facebook