Skip to content

Healthlekh.com

Healthlekh – Best Hindi Website About Health Tips, Health Information, Home Remodies, Gharelu Upay, Upay Nushkhey, Physical Health, Mental Health, Gym Nutrients Knowledge, Body Building, Health Problems, Men & Women Health, Dieses, Corona Article In Hindi

  • Health Lekh
  • All Post
  • Mental Health
  • Women Health
  • Men Health
  • तेजी से दाढ़ी कैसे बढ़ाए (हिंदी), How to Growth Beard Tips in Hindi,Beard kaise ugaye,teji se daadi kaise badi kare,dadhi badhane ke upay
    दाढ़ी को तेजी से कैसे बढ़ाएं (हिंदी) All Post
  • क्या हस्तमैथुन करना ठीक है,Masturbation Is Good or Bad In Hindi, Masturbation benefit in hindi, muth marna sahi hai kya, hastmaithun
    क्या हस्तमैथुन करना ठीक है ? All Post
  • शीघ्रपतन या शीघ्र स्खलन का रामबाण इलाज, Treatment of premature ejaculation in Hindi,Shighrapatan Ka Ilaj,Shighrapatan Ki Dawa, shigrskhalan
    शीघ्रपतन या शीघ्र स्खलन का रामबाण इलाज (हिंदी) All Post
  • पुरुषों को होने वाले रोग व उपचार, Mens Sexual Disease Problems Solution In Hindi,Purusho ko hone wale rog, Male all health Problems in hindi,
    पुरुषों को होने वाले रोग व उपचार All Post
  • शरीर के अंगो से जुड़े हुए भ्रम व वास्तविकताएँ, Body Parts Real Facts Myth In Hindi,Body ke ango se jude sach aur juth, sharir ke ango ke facts
    शरीर के अंगो से जुड़े हुए भ्रम व वास्तविकताएँ All Post
  • स्वप्नदोष (नाइट फॉल) को कैसे रोकें ?हिंदी में, How to Stop Nightfall in Hindi,svpandosh ke nuksan, swapandosh kya hai,nightfall harm in hindi
    स्वप्नदोष (नाइट फॉल) को कैसे रोकें ? हिंदी में All Post
  • विटामिन-ई कमी व अधिकता,Vitamin -E Causes Benefits Disadvantages In Hindi,vitamin e ki kami ke karan,vitamin e ke liye kon sabji khani chahiye
    विटामिन ई की कमी के कारण व नुकसान Vitamin -E Causes Benefits Disadvantages In Hindi All Post
  • uric acid badhne ke karan or bachav ke upay
    यूरिक एसिड समस्या बचाव और उपचार Uric Acid Symptom Treatment Test In Hindi All Post
बॉडी कैसे बनायें 20 टिप्स,How to make Fit Body kaise banaye in Hindi,body banane ke tarike, workout to fit body in hindi, sharir kaise bane

बॉडी कैसे बनायें 10 बेस्ट टिप्स How to make Fit Body in Hindi

Posted on 2021-04-292021-05-12 By A Khan

Contents

बॉडी कैसे बनायें 10 टिप्स How to make Fit Body kaise banaye in Hindi

How to make Fit Body kaise banaye in Hindi

हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी एक अच्छी बॉडी हो, वह दूसरे लोगों के बीच अच्छा दिखे। एक अच्छी बॉडी आपकी Personalty को बेहतर बनाती है। आज के जमाने के अनुसार एक अच्छी Body वाले व्यक्ति को ज्यादा अहमियत दी जाती है, चाहे वो Job में हो, शादी में जो, या फिर किसी और काम में, अच्छी बॉडी होना जरूरी माना जाता है।

दुबले-पतले व्यक्ति का हर जगह मज़ाक बनाया जाता है, वे इस बात को लेकर मानसिक रूप से भी कमजोर हो जाते है, कहीं जाने-आने में भी शर्म उन्हें महसूस होती है। इसके चलते वे अपना Confidence तक खो देते है।

बॉडी बनाने के लिए बहुत से युवा सप्लीमेंट और दवाइयों का प्रयोग करते है, जो कि उनके शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। ये दवाइयां बाहर से तो शरीर को अच्छा दिखाती है, लेकिन अंदर से खोखला बना देती है, कई तरह की बीमारियों से शरीर ग्रस्त हो जाता है। इससे अच्छा आप नेचुरली तरीको से अपनी Body बनाए। नैचुरल तरीको से बनाई गई बॉडी मजबूत और बिना किसी साइड इफेक्ट्स के होती है।

How to make Fit Body kaise banaye in Hindi

बॉडी कैसे बनायें 20 टिप्स,How to make Fit Body kaise banaye in Hindi,body banane ke tarike, workout to fit body in hindi, sharir kaise bane
Body kaise banaye

आज इस post में हम आपको बॉडी कैसे बनाए ? (body kaise banaye) और बॉडी बनाने के बेस्ट तरीको के बारे में बात करेंगे और आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप भी इन तरीको को आजमा कर एक अच्छा और सुडौल शरीर बना सकते है तो आइए शुरू करते हैं –

● बॉडी बनाने के लिए बुरी आदतों को छोड़े [Quite Bad Habits to Build Body]

1. भोजन ना करना [Not taking Food]
2. पानी ना पीना [Not Drinking Water]
3. वर्कआउट ना करना [No workout]
4. अच्छी नींद ना लेना [Not Taking Proper Sleep]
5. ज्यादा तनाव लेना [Taking More Stress]
6. नशा करना [To Get Drunk]

● बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं ? [Body building Diet]

1. पीना पीना [Drink Water]
2. अंडे का सेवन [ Eggs]
3. फल और हरी सब्जियां [Fruits and Green Vegetables]
4. पनीर [Paneer]
5. मछली और चिकन [Fish and Chicken]
6. दूध [Milk]
7. दाले [Lentils]
8. शकरगंध [Sweet Potato]
9. प्रोटीन युक्त आहार [Protein Rich Diet]
10. हाई कैलोरी वाले फूड [High Caloric Foods]

● बॉडी बनाने के लिए डायट प्लान Body Building Diet plan]

● बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज़ [Body Building Exercises]

बॉडी बनाने के लिए बुरी आदतों को छोड़े

बॉडी बनाने के लिए कुछ बुरी आदते आपको छोड़नी होगी। इन आदतों के कारण आपका वजन नहीं बढ़ पाता है और बॉडी भी भी नहीं बन पाती है। अगर आपने इन आदतों को बदल दिया, तो जल्द ही आपकी बॉडी बन सकती है। तो आइए बात करते है, इन बुरी आदतों के बारे में –

1. भोजन ना करना [Not Taking Food]

आजकल लोग इतने व्यस्त रहते है कि उन्हें खाना खाने तक का समय भी नहीं मिल पाता है, इस कारण वे कभी खाना खाते है और कभी नहीं खा पाते है। सही समय पर भोजन ना करने पर आपका पाचन तंत्र खराब हो जाता है। सही तरीके से खाना ना खाने पर आप दिनभर थकान महसूस करते है। इसलिए बॉडी बनाने और फिट रहने के लिए आपको थोड़ा-थोड़ा खाना खाते रहना चाहिए।

2. पानी ना पीना [Not Drinking Water]

आप जानते होंगे कि हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना होता है। अगर आप एक हैल्थी जीवन चाहते है, तो आपको पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी ना पीने के कारण शरीर हाइड्रेट नहीं रहता है। बहुत से विषेले पदार्थ हमारे शरीर में प्रवेश करते है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है, जैसे – रूखी स्किन, मुंहासे, होंठो का फटना इत्यादि। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।

3. वर्कआउट ना करना [No workout]

आप चाहे वजन बढ़ाना चाहते है या वजन घटाना चाहते है या सिर्फ हेल्थी रहना चाहते है, तो आपको वर्कआउट करना जरूरी है। हम सोचते है की बिना वर्कआउट के हम अच्छी बॉडी बना लेंगे, तो यह सोचना गलत है। वर्कआउट करने से हमारा मूड ठीक रहता है, दिमाग पॉजिटिव एनर्जी निकालता है। वर्कआउट करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप GYM ही जाए, आप घर पर भी वर्कआउट कर सकते है। आपको कम से कम 30 मिनट वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

4. अच्छी नींद ना लेना [Not Taking Proper Sleep]

अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं लेते है, तो आप दिनभर थके-थके रहते है। अगर आप GYM जाते है, मसल्स की एक्सरसाइज़ करते है, तो आपको 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है। नींद के दौरान है मसल्स रिपेयर होते है। आजकल के युवा देर रात तक मोबाइल फोन चलाते है और सुबह लेट उठते है, इससे नींद पूरी नहीं हो पाती है और शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए कम से कम आपको 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

5. ज्यादा तनाव लेना [Taking More Stress]

ऐसा पाया गया है कि जो लोग तनाव नहीं लेते है, उनका शरीर फिट और स्वस्थ रहता है। हमेशा तनाव में रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति कमजोर हो जाता है और दिमाग पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। तनाव लेने से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलता है, बल्कि वह समस्या और बड़ी बन जाती है। कोशिश करे कि आप तनाव से ज्यादा से ज्यादा दूर रहे।

6. नशा करना [To Get Drunk]

नशा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है। जहाँ आप एक ओर बॉडी बनाने के बारे में सोच रहे है वहीं दूसरी ओर नशे के भी आदी है, तो यह आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इससे आपकी बॉडी कभी नहीं बनेगी। इसलिए नशे कि लत को जल्द से जल्द धीरे धीरे छोड़ने की कोशिश करे या फिर डॉक्टर से परामर्श करें।

बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं ? [Body building Diet]

1. पानी पीना [Drink Water]

पानी पीना,Drink Water

पानी को हमने इसलिए सबसे पहले रखा है, क्योंकि आपको अपने दिन की शुरुआत पानी से ही करनी है। पानी हमारे शरीर से विषले पदार्थ को मलमूत्र के जरिए बाहर निकालता है और पेट को साफ करता है। आपको सुबह उठकर सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी 2 से 3 गिलास पीना है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और मसल्स मजबूत होंगे।

2. अंडे का सेवन [Eggs]

अंडे का सेवन, Eggs

अंडे में मौजूद प्रोटीन मसल्स को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही अंडे में अन्य पोषक तत्व भी होते है, जैसे – अमीनो एसिड, मिनरल्स, कैल्सियम, जिंक और आयरन भी होता है। आपको रोज़ कम से कम 1 से 2 अंडे खाने चाहिए ताकि आपकी मसल्स में वृद्धि हो सके। अंडे को आप कई तरीको से बना सकते हो।

3. फल और हरी सब्जियां [Fruits and Green Vegetables]

फल और हरी सब्जियां, Fruits and Green Vegetables

हम सभी जानते है कि फलो और हरी सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स होते है, जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते है। मसल्स बनाने के लिए आपको फल और सब्जियां खानी चाहिए। इसके लिए आप फलों में केला, सेब, अंगूर , अनार, पपीता, कीवी, आदि तथा सब्जियों में पालक, सोयाबड़ी, साग, ब्रोकली और अन्य हरी सब्जियों का सेवन कर सकते है।

4. पनीर [Cheese]

पनीर, Cheese

अगर आप वेजिटेरियन है, तो पनीर आपके लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हो सकता है। पनीर में फेट ना के बराबर होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जो बॉडी बनाने के लिए जरूरी है। इसलिए आप पनीर की सब्जी बनाकर इसका सेवन कर सकते है।

5. मछली और चिकन [Fish and Chicken]

मछली और चिकन, Fish and Chicken

मछलियों में भी विशेषकर सीमेन मछली मसल्स को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है । इसमें फैट सल्स कम होते है और प्रोटीन ज्यादा होता है। इसमें ओमेगा-3, विटामिन-B, और अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा आप चिकन को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। आपको इसे सलाद और हरी सब्जियों के साथ सप्ताह में 2 बार जरूर खाना चाहिए।

6. दूध [Milk]

दूध,Milk

मसल्स बनाने के लिए आपको अपनी डायट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। दूध में उच्च मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स बिल्ड करने के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इसमें vitamin और कार्बोहाइड्रेट भी होते है। दूध शरीर को हाइड्रेट भी करता है। आपको वर्कआउट करने के बाद बिना मलाई वाला दूध पीना चाहिए। कई रिसर्च के अनुसार चॉकलेट मिल्क भी बॉडी बनाने में फायदेमंद है।

7. दाले [Lentils]

7. दाले,Lentils

नैचुरल बॉडी बनाने के लिए दाल सबसे जरूरी है। इसमें कई सारे पोष्टिक तत्व होते है, जैसे- कैल्शियम, फायबर, प्रोटीन आदि। दालें कई प्रकार की होती है, जैसे- अरहर की दाल, उडद की दाल, मूंग की दाल, मशुर की दाल, चने की दाल आदि। मसुर की दाल में फास्फोरस होता है, जो बाइसेप्स की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। आप इनकी सब्जी बनाकर या फिर इन्हें भिगो कर भी खा सकते है।

8. शकरंगध [Sweet Potato]

शकरंगध,Sweet Potato

आपने सुना होगा कि दुबले-पतले व्यक्ति को आलू को उबालकर खाना चाहिए, लेकिन अगर आलू की जगह शकरंगध को अपनी diet में शामिल करे, तो आपका वजन तेजी से ग्रो करता है। शकरंगध खाने से शरीर को विटामिन-C ओर फाइबर मिलते है। ये शरीर को सुडौल बनाते है।

9. प्रोटीन युक्त आहार [Protein Rich Diet]

प्रोटीन युक्त आहार,Protein Rich Diet

प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व होता है, जो हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी होता है। चाहे वजन बढ़ाने की बात हो या फिर मसल्स को ग्रो करने की बात हो, प्रोटीन लेना जरूरी होता है। बॉडी बनाने के लिए आपको ऐसे फूड्स को खाना चाहिए, जिनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो।

High Protein foods

● आटे की चपाती ( 9 ग्राम / 100 ग्राम)
● नट्स (20 ग्राम /100 ग्राम)
● दही (10 ग्राम /100 ग्राम)
● चना 19 ग्राम /100 ग्राम)
● राजमा (24 ग्राम/100 ग्राम )
● सोयाबीन (13 ग्राम /100 ग्राम)

10. हाई कैलोरी वाले फूड्स (High Calories Foods)

हाई-कैलोरी-वाले-फूड.

हमारे शरीर में जितनी ऊर्जा होगी, वह उतना ही काम करेगा। अगर आप GYM जाते है या किसी प्रकार को कोई एक्सरसाइज़ या कोई खेल खेलते है, तो आपके शरीर को ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

वजन बढ़ाने और बॉडी बनाने के लिए कैलोरी का अहम योगदान होता है। आपको दिनभर में कम से कम 3000 से 3500 कैलोरी की जरूरत होगी, तभी आपकी बॉडी अच्छी बन पाएगी। लेकिन शुरू में इतनी कैलोरी ना ले, शुरुआत में आप 2000 कैलोरी ही ले और धीरे धीरे इसको बढ़ाते जाए।

High Calories Foods

● अंडा – 143 कैलोरी / 100 ग्राम
● पनीर – 402 कैलोरी / 100 ग्राम
● चिकन स्त्तन – 195 कैलोरी / 100 ग्राम
● केला – 200 कैलोरी / 100 ग्राम
● मूंगफली – 588 कैलोरी / 100 ग्राम
● अवोकोड़ा – 160 कैलोरी / 100 ग्राम
● फुलफेट दही – 61 कैलोरी / 100 ग्राम
● नट्स – 607 कैलोरी / 100 ग्राम
● डार्क चॉकलेट – 546 कैलोरी / 100 ग्राम

बॉडी बनाने के लिए डाईट रूटीन ( Diet Routine of Body Building)

सुबह : ( 6am-7am )

2 से 3 गिलास हल्का गुनगुना पानी ले। भीगे हुए 20 से 30 ग्राम चने और बादाम खाएं।

वर्कआउट ( 7am-8am )

इसके बाद आपको 30 से 40 मिनट वर्कआउट करना है। बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज़ करना बहुत जरूरी है, तभी आप अपनी body को कोई आकर दे पाएंगे। बिना एक्सरसाइज़ कोई Diet काम नहीं करेगी। इसलिए वर्कआउट के लिए समय जरूर निकालें।

Post workout meal ( 8:30am )
● चार केले
● एक गिलास दूध
● 20 ग्राम नट्स

आप इनका जूस बनाकर भी पी सकते है।

नाश्ता [Breakfast] ( 9:00 am )

● 2 अंडे ( आमलेट / उबालकर )
● 2 रोटी
● चाय – एक कप (150ml)
● पनीर – 100 ग्राम

Mid-Morning meal ( 11:00am )

● फल – सेब, अंगूर, संतरा आदि।
● नट्स – मूंगफली, चना।

Lunch ( 1:00pm )

● सलाद – खीरा, प्याज, टमाटर, ककड़ी आदि
● रोटी – 2
● दही – एक कप
● चिकन करी या पनीर
● एक कप चावल

Evening snakes (5:00pm )

● चाय – एक कप
● ब्राउन ब्रेड – 2
● मूंगफली / किशमिश – 20 ग्राम
● ओट्स/ रोस्टेड मखाने

Dinner ( 7pm – 8pm )

● चिकन/ मछली या दाल और अन्य सब्जी
● रोटी और चावल।

बॉडी बनाने की एक्सरसाइज़ ( Body Building Exercises)

बॉडी बनाने की एक्सरसाइज़, Body Building Exercises

हर कोई एक अच्छी और फिट बॉडी चाहता है, इसके लिए वे बहुत मेहनत भी करते है और अलग अलग एक्सरसाइज भी करते है। सही डायट के साथ साथ सही एक्सरसाइज़ भी बहुत जरूरी है । डाइट भी तभी काम करती है, जब आप एक्सरसाइज करते हो।

एक्सरसाइज में आप डीप्स (Dips), Barbell Curl, Weight Lifting (वजन उठाना), Preacher Curl , Pull मसल्स ( मसल्स को खींचने वाली एक्सरसाइज़, Squats, Leg exercise (पैरो की एक्सरसाइज़), over head press, Hanging ( लटकाना), Barbell Row, Bench
press आदि बहुत सरी एक्सरसाइज आप कर सकते हो। इनमे से कुछ एक्सरसाइज आप घर पर भी कर सकते हो ।

Read Also – Wajan kaise badhaye

तो ये थी हमारी पोस्ट बॉडी कैसे बनायें 10 टिप्स, How to make Fit Body kaise banaye in Hindi, body banane ke tarike, sharir kaise bane. आशा करते हैं की आपको पोस्ट पसंद आई होगी और How to make Fit Body kaise banaye in Hindi की पूरी जानकारी आपको मिल गयी होगी.

आपको हमारी यह पोस्ट (How to make Fit Body kaise banaye in Hindi) कैसी लगी Comment करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को Social media के माध्यम से अपने दोस्तो के साथ Share करे।

Follow Us On Facebook

Follow Us On Telegram

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares
All Post, Body Building, Body kaise banaye, Health Articles In Hindi, Health Lekh, Physical Health In Hindi, न्यूट्रिशन, स्वास्थ्य पर लेख Tags:achhi body kaise banaye, body banane ke liye kya khaaye, Body Banane Ke Nuskhe, body banane ke tarike, Body Banane Ke Tips, Body Banane Ke Upay, body build kaise kare, body kaise banau, body kaise banaye, body kaise banti hai, fit kaise bne, fit kaise rahe, fit rahna kaise seekhe, fit rahne ke liye kya khaaye, healthi kaise rahe, healthi lifestyle kaise kare, helathi kaise rahe, How to make Fit Body kaise banaye in Hindi, How To Make Perfect Body In Hindi, mote kaise bane, NoFap, NoFap in hindi, Porn Addiction Recovery, powerfull, sehat banane ke upay, sehat kaise banaye, sehat kaise banti hai, sharir kaise bane, takat kaise laye, takde kaise bane, workout to fit body in hindi, बॉडी कैसे बनायें 10 टिप्स, बॉडी बनाने के 10 जबरदस्त टिप्स, बॉडी बनाने के उपाय, बॉडी बनाने के उपाय नुस्खे

Post navigation

Previous Post: इमली के फायदे और उपयोग Benefits Uses Of Tamarind In Hindi
Next Post: पुरुषों को होने वाले रोग व उपचार

Related Posts

  • हाथों की देखभाल कैसे करे,How To Take Care Of Hands Everyday In Hindi,hatho ki dekhbhal kaise kare,hand safety tips in hindi,healthlekh.com
    हाथों की देखभाल कैसे करे How To Care Of Hands In Hindi Ayurveda Tips In Hindi
  • kela khane ke fayde,banana benefits in hindi
    केला खाने के फायदे और नुकसान Banana Benefits Disadvantage In Hindi All Post
  • सेक्स की लत से होने वाली 31 सुनिश्चित हानियाँ व नुकसान, 31 Harmfull Side Effect Of Sex In Hindi, nayichetana.com, sex karne ke nuksan, sex kya hota hai,porn
    सेक्स की लत से होने वाली 31 बड़े नुकसान Health Articles In Hindi
  • मुंह के कैन्सर का कारण एवं उपचार, Mouth Cancer Symptoms Precautions In Hindi,Muh Ke cancer ke kaaran aur upchar,Mouth cancer ka upchar
    मुंह के कैन्सर का कारण एवं उपचार Mouth Cancer Symptoms Precautions In Hindi All Post
  • उड़द की दाल भिगोकर खाने के फायदे,Benefits of eating soaked urad dal in hindi,urad ki dal khane ke fadye,urad ki dal bhigo ke khane ke benefit
    उड़द की दाल भिगोकर खाने के फायदे All Post
  • How To Care Hair Or Skin Holi Festival In Hindi
    होली के दौरान बालों व त्वचा की देखभाल कैसे करे How To Care Hair Or Skin Holi Festival In Hindi All Post

Recent Posts

  • कपूर से बवासीर का इलाज कैसे करे ?
  • कैसे बॉडी बनायें Body Kaise Banaye
  • क्या हस्तमैथुन करना ठीक है ?
  • 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय
  • स्टील के गिलास में दारु पीने से क्या होता है ?
  • लहसुन से गंजे सिर पर बाल कैसे उगाये ?
  • Dianabol के फायदे और नुकसान
  • एलर्जी के लक्षण कारण व निवारण

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Terms & Conditions

  • अनियमित पीरियड्स के घरेलू नुस्खे (हिंदी), Home remedies for Irregular periods in Hindi,aniymit periods ko kaise roke,periods kya hai iska ilaj
    अनियमित पीरियड्स के घरेलू नुस्खे (हिंदी) All Post
  • दाढ़ी उगाने की पतंजलि की दवा,Dadhi Ugane ki medicine Patanjali,dadhi kaise badhaye,dadhi kaise ugaye,beard oil,दाढ़ी उगाने के तेल का नाम
    दाढ़ी उगाने की पतंजलि की दवा Patanjali Beard Oil In Hindi All Post
  • आर्थराइटिस के प्रकार कारण एवं उपचार, Arthritis Symptoms causes Treatment in Hindi,Arthritis kya hai, Arthritis ke kaaran aur lakshan upay
    आर्थराइटिस के प्रकार कारण एवं उपचार All Post
  • आयुर्वेद या एलोपैथी क्या है बेहतर,Which Is Better Ayurveda Or Allopathy In Hindi,healthlekh.com, ayurveda behtar hai ya allopathy,Ayurvedic Medicine inhindi
    आयुर्वेद या एलोपैथी क्या है बेहतर Ayurveda Tips In Hindi
  • Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe,1 दिन में पिंपल हटाने का उपाय , pimple kaise remove kare, how to remove pimple in hindi, acne kaise hataye
    1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय Health Articles In Hindi
  • summer season in hindi,summer vacations,
    ग्रीष्म ऋतु के लक्षण व लाभ Summer Season Symptom Benefits In Hindi All Post
  • गोरा होने के घरेलू उपाय,Home remedies To Get Fair Skin in Hindi,gore hone ke liye kya kare,gora kaise dikhe,handsome kaise bane,fair skin
    गोरा होने के घरेलू उपाय Home remedies To Get Fair Skin in Hindi All Post
  • स्टील के गिलास में दारु पीने से क्या होता है,steel Ke Glass Me Sharab Pina,Steel ke gilas mein daru peene se kya hota hai, healthlekh.com
    स्टील के गिलास में दारु पीने से क्या होता है ? All Post

Copyright © 2023 Healthlekh.com.

Powered by PressBook News WordPress theme